भारत की प्राथमिकता छात्रों को बचाने की है और हमारी युद्ध रोकने की है: यूक्रेन के राजदूत

भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने कहा है, "भारत की प्राथमिकता छात्रों को बचाने की है और हमारी प्राथमिकता युद्ध रोकने की है और रूस पर दबाव बनाने की है।" उन्होंने कहा, "हम अपने सभी विदेशी साझेदारों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर युद्ध रोकने के लिए दबाव डालें।"