भारत की राष्ट्रपति ने लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में महारानी को दी श्रद्धांजलि
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल में दिवंगत महारानी एलिज़ाबेथ-द्वितीय को श्रद्धांजलि दी।भारत के राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने राष्ट्रपति का वीडियो शेयर किया और लिखा, "राष्ट्रपति ने अपनी और भारत के लोगों की तरफ से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।" वीडियो में राष्ट्रपति के साथ 3 अधिकारी भी दिख रहे हैं।