हैमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरा वनडे बारिश के चलते रद्द होने के बाद भारत की लगातार छठी वनडे सीरीज़ जीतने की संभावना खत्म हो गई है। पहले खेल रुकने के वक्त भारत का स्कोर 4.5 ओवर में 22/0 था। वहीं, खेल दोबारा शुरू होने पर 29-29 ओवर का मैच तय हुआ लेकिन 12.5-ओवर के बाद मैच रद्द हो गया।