भारत की संतान हो तो गोडसे मुर्दाबाद लिखकर भेजो: शो कैंसल होने के बाद वीएचपी से कामरा
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उनका गुरुग्राम का शो रद्द होने के बाद विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नाम खुला पत्र लिखा है। कामरा ने लिखा, “मैं केवल सरकार पर तंज़ करता हूं...अगर तुम सरकारी पालतू हो तो...तुम्हें बुरा लग सकता है।” उन्होंने लिखा, “मैं…गर्व से जय सीता-राम और...जय राधा-कृष्ण कहता हूं…तुम सच में...भारत की संतान हो तो...गोडसे मुर्दाबाद लिखकर भेजो।”