inshorts

भारत की सीरीज़ जीत के बाद आईसीसी ने जारी की ताज़ा वनडे टीम रैंकिंग

आईसीसी ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ भारत की सीरीज़ जीत के बाद ताज़ा वनडे टीम रैंकिंग जारी की है। यह सीरीज़ जीतने के बाद तीसरे स्थान पर काबिज़ भारत के रेटिंग अंक बढ़कर 111 हो गए हैं। वहीं, हाल ही में नीदरलैंड्स को हराने वाला पाकिस्तान चौथे स्थान पर है और उसके रेटिंग अंक भारत से 4 कम हैं।