भारत की हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, 150 टी20I मैच खेलने वाली पहली क्रिकेटर बनीं
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 150 टी20I मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन गई हैं। हरमनप्रीत ने सोमवार को महिला टी20 विश्व कप-2023 में आयरलैंड के खिलाफ मैच में उतरते ही यह उपलब्धि अपने नाम की। वहीं, पुरुष क्रिकेटरों में सर्वाधिक टी20I मैच खेलने का रिकॉर्ड भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (148 मैच) के नाम है।