यूके की केयर्न एनर्जी के सीईओ साइमन थॉमसन ने कहा है कि कंपनी ने भारत की $1 अरब (करीब ₹7,300 करोड़) लौटाने की पेशकश स्वीकार ली है और राशि मिलने के कुछ ही दिनों में सभी मुकदमे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। थॉमसन ने पिछली तारीख से कर कानून समाप्त करने के भारत के फैसले को 'साहसिक' बताया है।