भारत के 159वें स्थान पर आने के साथ वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स में शीर्ष 10 देश कौनसे हैं?

अंतर्राष्ट्रीय संगठन 'रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स' द्वारा जारी वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2024 में नॉर्वे शीर्ष पर है। इस सूची में नॉर्वे के बाद डेनमार्क, स्वीडन, नीदरलैंड्स, फिनलैंड, एस्टोनिया, पुर्तगाल, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड और जर्मनी का स्थान है। वहीं, 180 देशों वाली इस सूची में भारत 159वें स्थान पर आ गया है जो 2023 में इस सूची में 161वें स्थान पर था।