19 नवंबर को लगने वाला आंशिक चंद्रग्रहण भारत के अरुणाचल प्रदेश और असम के सुदूर उत्तर-पूर्वी हिस्सों से दिखाई देगा। यह भारतीय समयानुसार दोपहर 12:48 बजे शुरू होकर शाम 4:17 बजे खत्म होगा। कोलकाता स्थित एम.पी. बिड़ला तारामंडल के अनुसंधान व अकादमिक निदेशक डॉ देबीप्रसाद दुआरी ने कहा कि यह 580 वर्षों का सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण होगा।