भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2022 के 8वें दिन कुल 6 पदक जीते जिनमें तीन स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में दो पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। 50 स्वर्ण पदक जीत चुका ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है जबकि इंग्लैंड 47 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे नंबर पर है।