भारत के 257 थानों में वाहन, 638 में फोन और 143 में वायरलेस नहीं हैं: संसदीय समिति

संसद की एक स्थाई समिति ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में कहा कि देश के 16,833 थानों में से 257 थानों में वाहन, 638 में टेलीफोन और 143 थानों में वायरलेस या मोबाइल फोन नहीं हैं। समिति ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और पंजाब जैसे अनेक संवेदनशील राज्यों में थाने बिना टेलीफोन या उचित वायरलेस कनेक्टिविटी के हैं।