भारत के 30 यूएन पुलिस अधिकारियों को मिला यूएन पदक; सरकार ने कहा- हमें गर्व है

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के मिशन ने तस्वीरें शेयर कर बताया है, "अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान में सतत शांति के लिए अधिकारियों के प्रयासों को लेकर भारत के 30 यूएन पुलिस अधिकारियों को यूएन पदक से सम्मानित किया गया।" इस पर यूएन में भारत के स्थाई मिशन के ट्विटर हैंडल ने लिखा, "हमें अपने ऑफिसर्स पर गर्व है।"