inshorts

भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश धुल ने रणजी डेब्यू पर लगाया शतक

भारत के अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान यश धुल ने गुरुवार को फर्स्ट-क्लास क्रिकेट में डेब्यू करते हुए शतक लगाया। धुल ने दिल्ली के लिए रणजी के अपने पहले मैच में ओपनिंग करते हुए तमिलनाडु के खिलाफ 113 रन बनाए। वह रणजी डेब्यू पर शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा के क्लब में शामिल हो गए हैं।