भारत के आर्थिक राहत पैकेज को औपचारिक रूप देने को भारत आएंगे श्रीलंकाई वित्त मंत्री
श्रीलंका के वित्त मंत्री बेसिल राजपक्षे भारत के आर्थिक राहत पैकेज को औपचारिक रूप देने के लिए दो हफ्तों के अंदर भारत आएंगे। यह जानकारी श्रीलंका के विदेश मंत्री जी.एल. पीरिस ने दी है। गौरतलब है कि जनवरी में भारत ने श्रीलंका को खाद्य के आयात को लेकर $90 करोड़ का ऋण देने की घोषणा की थी।