भारत के कई हिस्सों में जीमेल सर्विस डाउन, ईमेल रिसीव और सेंड नहीं कर पा रहे यूज़र्स
भारत के कई हिस्सों में लोगों को जीमेल एक्सेस करने में समस्या हो रही है और वे ईमेल भेजने व रिसीव करने में असमर्थ हैं। 'डाउन डिटेक्टर' के अनुसार, "68% लोगों ने वेबसाइट एक्सेस करने में दिक्कत आने की रिपोर्ट की है जबकि 18% ने सर्वर कनेक्शन और 14% यूज़र्स ने कहा कि लॉगिन में दिक्कत आ रही है।"