भारत के किन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में हिम तेंदुओं की है कितनी आबादी?
भारतीय वन्यजीव संस्थान (डब्ल्यूआईआई) द्वारा की गई पहली साइंटिफिक एक्सरसाइज़ से पता चला है कि भारत में हिम तेंदुओं की कुल आबादी 718 है। इसके मुताबिक, देश में हिम तेंदुओं की सर्वाधिक संख्या लद्दाख (477) में है और उसके बाद उत्तराखंड (124), हिमाचल प्रदेश (51), अरुणाचल प्रदेश (36), सिक्किम (21) व जम्मू-कश्मीर (9) का स्थान है।