भारत के कोच पद के लिए पीएम मोदी, तेंदुलकर व धोनी जैसी हस्तियों के नाम से आए फर्ज़ी आवेदन

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई को भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी जैसी हस्तियों के नाम वाले फर्ज़ी आवेदन मिले हैं। बकौल रिपोर्ट, बीसीसीआई को 3,000 से अधिक आवेदन मिले हैं। गौतम गंभीर इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।

Load More