भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ से बाहर हुए डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर चोट के कारण भारत के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज़ के शेष दो मैचों से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है, दिल्ली टेस्ट के दौरान वॉर्नर के सिर और कोहनी में चोट आई थी और वह अब स्वदेश लौटेंगे। हालांकि उम्मीद है कि 36 वर्षीय वॉर्नर 3 मैचों की वनडे सीरीज़ के लिए भारत आ जाएंगे।