भारत के खिलाफ टी20I और वनडे सीरीज़ के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का किया एलान

भारत के खिलाफ आगामी 3-3 मैचों की टी20I और वनडे सीरीज़ के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है। ईसीबी ने पुष्टि की है कि हज यात्रा के कारण जॉस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लिश टीम में स्पिनर आदिल रशीद नहीं होंगे। टी20I सीरीज़ 7-10 जुलाई जबकि वनडे सीरीज़ 12-17 जुलाई के बीच खेली जाएगी।