श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका ने मंगलवार को एशिया कप 2022 के सुपर 4 में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया। श्रीलंका ने अपने पिछले मैच के प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि भारत ने 1 बदलाव करते हुए रवि बिश्नोई की जगह रविचंद्रन अश्विन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।