भारत के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम का हुआ ऐलान
भारत के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड में 10 सितंबर (शुक्रवार) से शुरू होने वाले पांचवें व अंतिम टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने 16-सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। अपनी दूसरी बेटी के जन्म के कारण ओवल टेस्ट नहीं खेलने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जॉस बटलर की टीम में वापसी हुई है। स्पिनर जैक लीच को भी टीम में शामिल किया गया है।