एशिया कप-2022 में भारत के खिलाफ दुबई में खेले जा रहे मैच में पाकिस्तानी क्रिकेटर अपनी बांह पर काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे। यह पूरे पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता और समर्थन व्यक्त करने के लिए है। देश में बाढ़ के बीच 14-जून से अबतक कम-से-कम 1,033 लोग मारे गए हैं और 1,527 घायल हुए हैं।