भारत के जी20 अध्यक्ष बनने से बहुत उत्साहित हैं: अमेरिका

भारत में अमेरिकी राजदूत एलिज़ाबेथ जोन्स ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान शुक्रवार को कहा कि भारत के जी20 अध्यक्ष बनने पर अमेरिका बहुत उत्साहित है। उन्होंने आगे कहा कि इसके ज़रिए भारत ने 'बेहद जटिल दुनिया' में अपने नेतृत्व की क्षमता को दिखाया है। गौरतलब है, भारत ने 1 दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता संभाली थी।