भारत द्वारा गुरुवार को जी20 की अध्यक्षता संभालने के बाद देशभर में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों समेत 100 स्मारकों को जी20 के लोगो से रौशन किया गया। जिन स्मारकों को रौशन किया गया उनमें लाल किला (दिल्ली), मध्य प्रदेश का रॉयल पैलेस व सांची स्तूप, राजस्थान का कुंभलगढ़ किला, श्रीनगर का शंकराचार्य मंदिर और लेह का लेह पैलेस शामिल हैं।