केंद्र ने रविवार को कहा कि भारत के कोविड-19 टीकाकरण लक्ष्य से चूकने का दावा करते हुए हाल ही में प्रकाशित एक अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट भ्रामक है। केंद्र ने बताया कि भारत में 16 जनवरी, 2021 से शुरु हुए टीकाकरण अभियान में वैक्सीन के पात्र नागरिकों के 90% को पहली डोज़ और 65% को दूसरी डोज़ लगाई जा चुकी है।