भारत के डेयरी सेक्टर की असली कर्णधार महिलाएं हैं: 'वर्ल्ड डेयरी समिट 2022' में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा, "भारत में डेयरी सेक्टर की असली कर्णधार महिलाएं हैं...भारत के डेयरी क्षेत्र में 70% महिलाएं काम करती हैं।" प्रधानमंत्री ने ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) में ‘इंटरनैशनल डेयरी फेडरेशन वर्ल्ड डेयरी समिट 2022’ का उद्घाटन कर कहा, "दुनिया में दूध उत्पादन...2% की रफ्तार से बढ़ रहा है...लेकिन भारत में यह रफ्तार...6% से अधिक है।"