inshorts

भारत के दोपहिया, तिपहिया वाहनों को ईवी बनाने के लिए $285 बिलियन की ज़रूरतः डब्ल्यूईएफ

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने कहा है कि भारत के सभी दोपहिया व तिपहिया वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में तब्दील करने के लिए $285 बिलियन (लगभग ₹23 लाख करोड़) की ज़रूरत होगी। डब्ल्यूईएफ के मुताबिक, ईवी पर आने वाली लागत, विश्वसनीयता के अभाव और नई प्रौद्योगिकी पर भरोसे की कमी के चलते लोग इसे अपनाने में हिचकिचा रहे हैं।