भारत का पहला स्टील्थ-गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जहाज़ आईएनएस विशाखापत्तनम रविवार को नौसेना में शामिल हुआ। यह जहाज़ अत्याधुनिक हथियारों और सतह से सतह व सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों से लैस है। इसमें एक आधुनिक निगरानी रडार है जो इसके हथियार सिस्टम को टार्गेट डेटा देता है और इसमें रॉकेट और टॉरपीडो लॉन्चर जैसे ऐंटी-सबमरीन हथियार हैं।