भारत के बारे में कहा जा रहा था कि यहां ज़्यादातर लोग टीका नहीं लगवाएंगे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में कोविड-19 वैक्सीन की 100 करोड़ से अधिक डोज़ लगने के बाद शुक्रवार को कहा, "हमारे देश के बारे में कहा जा रहा था कि यहां ज़्यादातर लोग टीका लगवाएंगे ही नहीं।" पीएम मोदी ने आगे कहा कि भारत के लोगों ने वैक्सीन की 100 करोड़ डोज़ लगवाकर ऐसे लोगों को निरुत्तर कर दिया है।