भारत के बाहर यूपीआई भुगतान प्रणाली अपनाने वाला पहला देश बना नेपाल
नैशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने गुरुवार को बताया कि भारत के बाहर यूपीआई प्रणाली अपनाने वाला नेपाल पहला देश बन गया है। एनपीसीआई इंटरनैशनल पेमेंट्स लिमिटेड ने नेपाल में सेवाएं देने के लिए गेटवे पेमेंट्स सर्विस (जीपीएस) और मनम इन्फोटेक संग हाथ मिलाया है। एनपीसीआई ने बयान में कहा कि इससे नेपाल में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा।