भारत के लिए जी20 की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने का अवसर: दास
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए जी20 की अध्यक्षता अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाने का बड़ा अवसर है। उन्होंने आरबीआई को लेकर कहा, "हम फाइनेंस से जुड़ी हुई चर्चाओं में भाग लेंगे जिसके लिए सरकार ने अलग से एजेंडा तय किया है।" बकौल दास, जी20 में कई देशों से काफी उम्मीदें हैं।