पेसर टी. नटराजन ने अपने अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू के एक साल बाद ऐलान किया है कि वह तमिलनाडु में अपने गांव में सभी सुविधाओं वाला एक क्रिकेट स्टेडियम बनवा रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, "इसका नाम...नटराजन क्रिकेट ग्राउंड (एनसीजी) होगा...#DreamsDoComeTrue (सपने सच होते हैं)...पिछले साल दिसंबर में मैंने भारत के लिए डेब्यू किया था...इस साल (दिसंबर)...मैं क्रिकेट ग्राउंड बनवा रहा हूं।"