inshorts

भारत के लोगों को हुई परेशानी के लिए खेद है: पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर के ट्वीट पर हुंडई

हुंडई पाकिस्तान के 'कश्मीरियों' की 'आज़ादी के संघर्ष' के समर्थन वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर दक्षिण कोरिया स्थित हुंडई मोटर कंपनी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, "इस अनौपचारिक सोशल मीडिया गतिविधि से भारत के लोगों को हुई परेशानी के लिए बहुत खेद है।" बकौल कंपनी, "हम डिस्ट्रीब्यूटर की अनधिकृत गैर-व्यावसायिक सोशल मीडिया गतिविधि को मज़बूती से अस्वीकारे हैं।"