भारत के शीर्ष 10 रईसों की संपत्ति 25 साल तक हर बच्चे की शिक्षा के लिए पर्याप्त: ऑक्सफैम

ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के 10 सबसे रईस लोगों की संपत्ति 25 साल तक देश के हर बच्चे की स्कूली व उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए पर्याप्त है। आर्थिक असमानता संबंधी इस रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह 10 अरबपति हर दिन $10 लाख (₹7.42 करोड़) खर्च करें तब भी इनकी संपत्ति खत्म होने में 84 साल लगेंगे।