भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी बने एनडीटीवी के सबसे बड़े शेयरधारक
भारत के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी सोमवार को एनडीटीवी के सबसे बड़े शेयरधारक बन गए। 22 नवंबर से शुरू हुए एनडीटीवी के ओपन ऑफर के बाद कंपनी में अदाणी समूह की हिस्सेदारी 37% से अधिक बढ़ गई। गौरतलब है, इससे पहले अदाणी ने अगस्त 2022 में एनडीटीवी में 29.18% की हिस्सेदारी हासिल की थी।