भारत के सबसे दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन से दुखी हूं: गौतम अदाणी
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निधन पर कहा है, "भारत के सबसे दिग्गज निवेशक के असामयिक निधन से दुखी हूं।" उन्होंने कहा, "श्री झुनझुनवाला ने अपने शानदार विचारों से एक पूरी पीढ़ी को हमारे इक्विटी बाज़ारों में भरोसा करने के लिए प्रेरित किया...उनकी कमी खलेगी लेकिन हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।"