inshorts

भारत के सबसे बड़े आईपीओ के ज़रिए ₹65,400 करोड़ जुटाएगी एलआईसी: खबर

भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लाने जा रही एलआईसी इसके ज़रिए कथित तौर पर ₹65,400 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। बकौल ब्लूमबर्ग, एलआईसी ₹2,000-₹2,100/शेयर की कीमत पर आईपीओ ला सकती है जिसमें खुदरा निवेशकों को कुछ छूट मिलेगी। खबर के मुताबिक, समय पर अनुमति मिलने पर आईपीओ 10-14 मार्च तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।