भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि टी20 विश्व कप-2022 में भारत के लिए ओपनिंग कौन करेगा। रोहित ने कहा कि के.एल. राहुल उनके साथ ओपनिंग करेंगे जबकि विराट कोहली तीसरे ओपनिंग विकल्प होंगे। उनका वह जवाब वायरल हो गया जिसमें उन्होंने कहा, "हमारे विचार स्पष्ट हैं...हमारे अंदर क्या खिचड़ी पक रही है...वो हमें पता है।"