भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं लेकिन कश्मीर का हल निकाले बिना अमन संभव नहीं: शहबाज़

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री पद के लिए चुने जाने के बाद शहबाज़ शरीफ ने अपने पहले भाषण में कहा है, "भारत के साथ हम अच्छे संबंध चाहते हैं...लेकिन कश्मीर मसले का हल निकाले बिना अमन कायम नहीं हो सकता।" उन्होंने कहा, "दोनों तरफ गरीबी/बेरोज़गारी/बीमारी और दवाई व शिक्षा की कमी है...मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह दूंगा...सभी मुद्दों का मिलकर...समाधान निकालें।"