भारत के साथ जारी सैन्य गतिरोध के बीच चीन ने पारित किया नया भूमि सीमा कानून
भारत के साथ जारी सैन्य गतिरोध के बीच चीन ने नया भूमि सीमा कानून पारित किया है जो 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, इस कानून का उद्देश्य सीमा पर रक्षा, सामाजिक एवं आर्थिक विकास में समन्वय को बढ़ावा देना है। नए कानून में सीमाओं पर आर्थिक सहयोग क्षेत्र बनाने का प्रस्ताव है।