भारत के साथ टीका प्रमाणपत्रों पर काम कर रहे हैं: भारत के जवाबी क्वारंटीन कदम के बाद यूके
यूके ने कहा है कि वह भारत में जन स्वास्थ्य संस्थाओं द्वारा टीकाकृत लोगों के कोविड-19 टीका प्रमाणपत्र को मान्यता देने के लिए तकनीकी सहयोग पर भारत के साथ काम कर रहा है। दरअसल, भारत ने जवाबी कदम में यूके के यात्रियों के भारत आने पर 10-दिवसीय क्वारंटीन अनिवार्य किया है भले ही उनकी टीकाकरण की स्थिति कुछ भी हो।