भारत के साथ रिश्तों को ज़िम्मेदारी पूर्वक और रचनात्मक तरीके से बढ़ाते रहेंगे: कनाडा के पीएम

खालिस्तानी अलगाववादियों को लेकर भारत-कनाडा में तनाव के बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि वह भारत के साथ स्थिति को और बिगाड़ना नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा, "हम भारत के साथ रिश्तों को ज़िम्मेदारी पूर्वक और रचनात्मक तरीके से बढ़ाते रहेंगे। हम भारत में मौजूद रहकर वहां के कनाडाई परिवारों की मदद करना चाहते हैं।"