भारत के साथ समझौते का जश्न मनाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने बनाई 'खिचड़ी'

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, "भारत के साथ हमारे नए व्यापारिक समझौते का जश्न मनाने के लिए…मैंने आज रात पकाने के लिए जिन 'करी' का चयन किया है…वह मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात प्रांत की हैं…इनमें उनकी पसंदीदा खिचड़ी भी शामिल है।" भारत-ऑस्ट्रेलिया ने 2 अप्रैल को व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।