भारत के साथ हमारे संबंध महत्वपूर्ण हैं: तनाव के बीच कनाडा के रक्षा मंत्री

खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत-कनाडा में तनाव के बीच कनाडाई रक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने भारत के साथ संबंधों को 'महत्वपूर्ण' बताया है। ब्लेयर ने कहा कि अगर आरोप सही साबित होते हैं तो उनकी संप्रभुता का उल्लंघन चिंता की बात होगी। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हत्या में भारतीय एजेंटों का हाथ बताया था।