भारत के स्टार्टअप्स का स्वर्णिम युग शुरू हुआ, 2022 में 14 स्टार्टअप्स यूनिकॉर्न बन चुके हैं: पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में वैश्विक आयुष निवेश व नवाचार शिखर सम्मेलन में कहा है, "भारत के स्टार्टअप्स का एक स्वर्णिम युग शुरू हो चुका है।" उन्होंने कहा, "वर्ष 2022 में ही अब तक भारत के 14 स्टार्टअप्स यूनिकॉर्न क्लब में जुड़ चुके हैं।" बकौल मोदी, "मुझे...विश्वास है...जल्द आयुष के हमारे स्टार्टअप्स से भी यूनिकॉर्न उभर कर सामने आएंगे।"