केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) की 75वीं सालाना आम बैठक (एजीएम) में कहा है, "2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में...बैंकिंग क्षेत्र की भूमिका सबसे बड़ी होगी।" कोविड-19 के दौरान बैंकों के काम की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, "मेरे मन में बैंकों के लिए आभार की भावना है...आप अग्निपरीक्षा से गुज़रे हैं।"