भारत को अगर कोई छेड़ेगा तो वह उसे छोड़ेगा नहीं: अमेरिका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "मैं यह कह सकता हूं कि (चीन को) एक संदेश गया है कि भारत को अगर कोई छेड़ेगा तो वह छोड़ेगा नहीं।" उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक बनने की ओर अग्रसर है।