भारत को वर्ष 2021-25 के लिए एक बार फिर यूनेस्को के कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुना गया है। यूनेस्को में भारत के स्थाई प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक, "भारत को कार्यकारी बोर्ड का सदस्य चुने जाने के पक्ष में 164 वोट मिले।" संस्कृति व विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करने वाले देशों को धन्यवाद ज्ञापित किया है।