भारत को एकजुट करने का श्रेय मुगलों को देना बिल्कुल गलत व बेतुका है: बाबा रामदेव

योगगुरु बाबा रामदेव ने असम से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक के 'मुगलों ने भारत को हिंदुस्तान नाम दिया' के बयान पर कहा है, "मुगल आक्रमणकारी थे...इसलिए भारत को एकजुट करने का श्रेय मुगलों को दिया जाना...बिल्कुल गलत व बेतुका है।" दरअसल, अब्दुल खालिक ने कहा था कि देश को आकार देने के लिए उन्हें मुगलों पर गर्व है।