भारत को पछाड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बना यूके: ब्लूमबर्ग
अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जारी गिरावट के बीच यूके 9 महीने बाद भारत को पछाड़कर दुनिया का छठा सबसे बड़ा शेयर बाज़ार बन गया है। ब्लूमबर्ग के अनुसार, ब्रिटिश शेयर बाज़ार की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल पूंजीकरण $3.11 ट्रिलियन हो गया है जो भारतीय शेयर बाज़ार पर सूचीबद्ध कंपनियों के पूंजीकरण से $5.1 बिलियन अधिक है।